मेरा नाम Yusra है।
मैं इराक से हूँ।
मेरे दो लड़कों की माँ हूँ।
मेरा बड़ा बेटा,
Wollongong सरकारी स्कूल में पढ़ता है
और उस स्कूल में एक हब है।
और उस हब की एक मैनेजर है,
जिसका नाम Evoon है,
और उसने मुझे आने और कोर्सों में
भाग लेने का निमंत्रित दिया।
पहले तो, मैंने दोस्त बनाए।
यदि मैं घर पर ही रहती हूँ, तो
मैं दोस्त-सहेलियाँ नहीं बना सकती हूँ।
पर जब मैं कोर्स करती है, तो
दोस्त-सहेलियाँ बना सकती हूँ।
वहाँ के टीचर अच्छे सहायक हैं।
और वे हमारे साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं।
वे मेरी इतनी सहायता करते हैं,
क्योंकि मुझे।
मुझे थायरॉयड कैंसर है।
और जब मैं क्लास में आई थी, तो मैं रो रही थी।
टीचर ने मेरी सहायता की।
उन्होंने मेरी स्थिति समझी और
अब मुझे क्लास में आने में कोई दिक्कत नहीं है।
वे मेरी बहुत सहायता करते हैं।
पहले, शिक्षा संबंधी समर्थन
में मेरी रूचि थी।
क्योंकि मुझे एज्ड-केयर में काम करना पसंद है।
और इससे मुझे सर्टिफिकेट पूरा करने
में सहायता मिली।
और अब मैं नर्सिंग होम के साथ काम करती हूँ।
हाँ। मुझे यह नौकरी पसंद है।
पहले तो मैं बहुत डरी हुई और भयभीत थी
और मैं कोई शब्द नहीं बोल सकती थी क्योंकि
मैं बहुत शर्मीली हूँ।
पर जब मैं टीचर से मिली,
तो उसने सब कुछ समझाया।
वह बहुत मिलनसार है। मुझे उसके साथ सहज महसूस होता है।
Yusra ने ACE फंडिंग के माध्यम से
हमारी क्लासों में भाग लिया
और वह अपने बुनियादी कौशल को
अधिक मज़बूत करने के लिए हमारे पास आई थी।
ACE फंडिंग कम्युनिटी कॉलेजों और
ट्रेनिंग संगठनों को
ऐसे प्रशिक्षकों और आकलनकर्ताओं की सुविधा देती है
जो उन शिक्षार्थियों के लिए एक बहुत ही स्नेही और
दोस्ताना परिवेश में शिक्षा तक पहुँच प्रदान करते हैं
जो सामान्यत: शिक्षा के मार्गों तक
पहुँच प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
और रोज़गार की ओर अपने काम संबंधी
कौशल को बेहतर बना सकते हैं।
उन्हें सफल होते देखना सच में संतोषजनक है।